अलवर: अलवर में बंदरों और लंगूरों के आतंक से दहशत, 8 साल की बच्ची को काटा
Alwar, Alwar | Jun 23, 2026 अलवर शहर के पॉश इलाके स्कीम नंबर 8 में बंदरों और लंगूरों के आतंक से लोग परेशान हैं। डी-मार्ट वाली गली में दो दिन से झुंड ने डेरा डाला है। आज सुबह एक लंगूर ने 8 साल की बच्ची को काट लिया। स्थानीय निवासी राजीव कुमार ने बताया कि छत या बालकनी में दिखते ही बंदर हमला करने दौड़ते हैं।