हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान, शहर भर में माइकिंग कर लोगों को किया जागरूक
हजारीबाग: सड़क सुरक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस ने शुक्रवार को शहर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस जीप के माध्यम से विभिन्न चौक-चौराहों पर माइकिंग कर लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और अवैध पार्किंग से बचने की अपील की गई।अभियान के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग अभियान भी चलाया गया।