मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोरो गांव में रविवार शाम रोरो नदी में नहाने के दौरान 42 वर्षीय मुनि सुंडी की डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे नहाते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वह मुंह के बल नदी में गिर गईं। उनकी पोती ने घटना की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकालकर सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाया गया।