सोनकच्छ: सोनकच्छ में दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित...
Sonkatch, Dewas | Jun 21, 2026 रविवार सुबह 10 बजे सोनकच्छ में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक बैटरी संचालित साइकिल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इन उपकरणों से दिव्यांगजन अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उनके दैनिक जीवन, शिक्षा, रोजगार एवं आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।