पाटन: बनवार तिराहे पर सड़क हादसे में एफआरबी चालक की मौत, पाटन पुलिस कर रही जांच
पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया कि पुलिस को बनवार तिराहे पर एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी जिसके बाद देखा तो वहां पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था और उसकी मोटरसाइकिल बगल में पड़ी थी।घायल का नाम राजेश उर्फ राजा बर्मन बताया जा रहा है जो पाटन थाने की एफ आर वी चलाता था फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।