तिरोड़ी: राजीव सागर बांध के गेट खुले, दो राज्यों के ग्रामीणों को जल संकट से मिली राहत
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की संयुक्त सिंचाई परियोजना राजीव सागर बांध कुड़वा के रविवार को गेट खोल दिए गए हैं। इस फैसले से नदी किनारे बसे गांवों में पेयजल संकट और सिंचाई की समस्याओं से राहत मिलेगी। बीते कुछ दिनों से लगातार मांग उठ रही थी कि बांध का पानी बावनथड़ी नदी में छोड़ा जाए। किसानों का कहना था कि रबी और गन्ने की फसलें पानी की कमी से प्रभावित हो रही थी।