खरसिया: खरसिया विधायक उमेश पटेल ने भूपवेदपुर (बेलारी) में स्व. सीताराम पटेल के दशकर्म में श्रद्धांजलि दी, परिजनों से की मुलाकात
खरसिया विधायक उमेश पटेल ग्राम भूपवेदपुर (बेलारी) पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय सीताराम पटेल के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।