रायसेन: ग्राम अंबाडी में भव्य रामलीला का आकर्षक मंचन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Raisen, Raisen | Dec 1, 2025 सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी स्थित गणेश मंदिर परिसर में अयोध्या धाम प्रचारक मंडल प्रयागराज द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का आकर्षक मंचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।