हिलसा: मोती बिगहा गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला हुई जख्मी
Hilsa, Nalanda | Jun 9, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव में मामूली बिवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जख्मी महिला की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव निवासी मिथिलेश प्रसाद के 35 वर्ष से पत्नी आरती देवी के रूप में किया गया। इस घटना की सूचना हिलसा पुलिस को दे दी गई।