हिलसा: अलीपुर गांव में 24 घंटे के अखंड कीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया
Hilsa, Nalanda | Jun 8, 2024 हिलसा प्रखंड क्षेत्र के कावा पंचायत के अलीपुर गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन को लेकर शनिवार को 250 श्रद्धालु फतुहा के त्रिवेणी घाट पर पहुंचे।फतुहा के त्रिवेणी घाट से जल भरकर माथे पर कलश लेकर महिलाएं एवं पुरुष सड़कों पर पैदल होते हुए अलीपुर गांव तक पहुंचा। इस दौरान इलाका भक्ति में हो गया। रविवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा व सोमवार को समापन हो जाएगा।