नारायणपुर: अबूझमाड़ के तीन छात्रों का जेपी इंटरनेशनल स्कूल कांकेर में चयन, 12वीं तक निःशुल्क पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र के तीन छात्रों का मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उड़ान योजना के तहत जेपी इंटरनेशनल स्कूल कांकेर में चयन हुआ। इन छात्रों को 12वीं तक निःशुल्क पढ़ाई का मौका मिलेगा। बालक आश्रम तोके के विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है।