Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
image
image

29 जून को बुढ़ाना में होगा राव अमर सिंह त्यागी 'रईस' स्मृति गौरव सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा भी आयोजित होगा, विश्व विख्यात शायर और कवि आ रहे हैं... बुढ़ाना: बुढ़ाना महोत्सव के अंतर्गत 29 जून 2026 (सोमवार) को नगर पंचायत बुढ़ाना कार्यालय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राव अमर सिंह त्यागी 'रईस' की स्मृति में स्मृति गौरव सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसके बाद कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में शाम पांच बजे से वरिष्ठ पत्रकार, कवि एवं लेखक राणा यशवंत को राव अमर सिंह त्यागी 'रईस' स्मृति गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राव अमर सिंह त्यागी 'रईस' नगर पंचायत बुढ़ाना के प्रथम चेयरमैन होने के साथ-साथ वर्ष 1876 में प्रकाशित ऐतिहासिक 'सफीरे बुढ़ाना' अखबार के संस्थापक एवं संपादक भी थे। इसके बाद शाम आठ बजे से भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित होगा, जिसमें देश के नामचीन कवि और शायर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।