उज्जैन शहर: ज़िला कलेक्टर ने निर्माणाधीन सेवरखेड़ी बैराज का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार 12 बजे के लगभग सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सेवरखेड़ी बैराज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि क्षिप्रा नदी पर बन रहे सेवरखेड़ी बैराज में कंक्रीटिंग का कार्य प्रगतिरत है तथा कई हिस्सों में कार्य क्रेस्ट लेवल तक किया जा चुका है।