रफीगंज: धरहारा गांव से शराब के नशे में युवक को गिरफ्तार किया गया, वह सड़क पर कर रहा था हंगामा
रफीगंज के धरहारा गांव में शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार अपराह्न 4:30 में थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारी उमेश पासवान को सूचना मिली कि धरहारा गांव निवासी मनोज यादव का 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार शराब के नशे में सड़क पर हल्ला-हंगामा कर रहा है। जिसे न्यायालय भेजा गया।