हथुआ प्रखंड अंतर्गत हथुआ गांव में गुरुवार को कांग्रेस का “संगठन सृजन संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम हथुआ स्थित प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता डॉ. रविंद्र नाथ सिंह ने की। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक श्री मशूद खान उपस्थित रहे।