कटोरिया: नीलकुंज गांव में गली विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ हुई मारपीट।
Katoria, Banka | Jun 26, 2026 नीलकूंज गांव में शुक्रवार को गली विवाद में पड़ोसियों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी तीनों का इलाज दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी द्वारा जमदाहा ओपी में गांव के तीन लोगों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया गया है।