धनौरा: गजरौला फाजलपुर रेलवे फाटक के पास चल रही थी नकली दूध और पनीर बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर किया चालान
गजरौला क्षेत्र में फाजलपुर फाटक के पास इरफान पुत्र युसूफ निवासी मोहल्ला मोहरा पट्टी थाना गजरौला अमरोहा अपने भाई इंशाल्लाह उम्र 25 वर्ष एवं नौकर चमन निवासी कुदेनी के साथ अपमिश्रित दूध से पनीर अवैध रूप से बना रहा है। सूचना पर खाद्य अतिरिक्त कमिश्नर अपने टीम एवं पुलिस बल के साथ पहुंचे खाद्य विभाग की टीम द्वारा फैक्ट्री में बन रहे।