धनौरा: गजरौला में तेज रफ्तार स्कूल वैन का टायर फटा, सरकारी अस्पताल के सामने पलटी, चालक और महिला हेल्पर घायल
शुक्रवार दोपहर उस वक्त हुआ जब नागपाल इंटरनेशनल स्कूल की स्कूल वैन नन्हे मुन्ने बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद घर छोड़कर लौट रही थी, उसी दौरान जब स्कूल वैन चौपला दिशा की ओर जा रही थी, तभी गजरौला सरकारी अस्पताल के पास टायर फटने से अचानक सड़क पर पलट गई। इस हादसे में वैन चला रहे चालक अनिल पुत्र राम किशोर निवासी मांगूपुरा थाना रजबपुर और महिला हेल्पर थी।