महोबा: महोबा रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर लटका मिला श्रमिक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | May 17, 2026 महोबा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे लगे पेड़ पर एक श्रमिक का शव रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का सामने आ रहा है। मृतक की पहचान हमीरपुर के आंबेडकर नगर निवासी 58 वर्षीय राकेश अहिरवार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।