बीना: कटरा मंदिर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, बच्चे व महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन घायल
Bina, Sagar | Aug 15, 2025 ग्राम धर्मपुर तरफ से ऑटो सवारी लेकर आ रहा था। तभी शुक्रवार को कटरा मंदिर के पास मोड़ते समय ऑटो पलट गया। जिसमें सवार 62 वर्षीय किशन सिंह, 40 वर्षीय उमा, 70 वर्षीय महिला रामप्यारी , 30 वर्षीय वंदना एवं 8 और 10 वर्ष के दो बच्चे घायल हो गये। वहीं घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार जारी है।