बीना: स्टेशन रोड स्थित सज धज कलेक्शन में चोरी, दूसरी मंजिल का कांच तोड़कर घुसे चोर
Bina, Sagar | Aug 15, 2025 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित सज धज कलेक्शन में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर बाजू में स्थित निर्माणाधीन मकान की छत से शोरूम का कांच तोड़कर अंदर घुसे और नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। वही सीसीटीवी कैमरे में चोर को निकलते हुए देखा जा सकता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खगाल रही है।