लैलूंगा: धरमजयगढ़ में जमीन घोटाले पर बड़ा एक्शन, सरकारी और आदिवासी जमीन की हेराफेरी की जांच शुरू
धरमजयगढ़ में सरकारी और आदिवासी जमीन की कथित हेराफेरी के दो नए मामलों की जांच शुरू हो गई है। एसडीएम ने दस्तावेज तलब किए हैं। जांच में बिना अनुमति आदिवासी जमीन के नामांतरण और सरकारी जमीन को निजी नाम पर दर्ज कराने के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। पहले भी कई मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।