नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में प्रीपेड मीटर से किसान परेशान, भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी चेतावनी
नौगांवा क्षेत्र में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की खराबी, तेज गति से बैलेंस कटने और अप्रत्याशित बिजली कटौती से किसान बेहद परेशान हैं। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने इसे किसानों का उत्पीड़न बताते हुए, चेक मीटर लगाने और अग्रिम भुगतान की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।