प्रतापगढ़: कुएं में मिले किसान के शव का दलोट में मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
सालमगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ापति पड़ाव के समीप खुले कुएं में मिले किसान शंकरलाल मीणा (52) के शव का शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर सालमगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शंकरलाल मीणा,