बरेली: बरेली में गूंजा 'जय भीम' का नारा, अंबेडकर जयंती पर निकली विशाल रैली, शहर नीले रंग में रंगा
बरेली में आज अंबेडकर जयंती के मौके पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली की शुरुआत बारादरी थाना क्षेत्र के हरु नगला से हुई, जो भूपराम कॉलोनी, बिसलपुर चौराहा और सैटेलाइट होते हुए कोतवाली के सामने स्थित अंबेडकर पार्क पर जाकर समाप्त हुई।