गोरखपुर: नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, नोट बनाने के उपकरण और कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद
गुलरिहा पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।यह गिरोह काले नोट से नकली करेंसी तैयार करते थे।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से नकली नोट,नोट तैयार करने के उपकरण,कंप्यूटर-प्रिंटर सेट और भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया है।