हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ विधायक गणेश बंसल की गिरफ्तारी पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार पर किया हमला
हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल की गिरफ्तारी पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का एक बयान सामने आया है। इसमें शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थान सरकार को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक जिसके पास 35 पार्षद निर्दलीय जीत कर आए हैं, सरकार उस पर दबाव बना रही है। उन्होंने सरकार के साथ आरपार की लड़ाई का दावा किया है।