बक्सर: बक्सर को मिले नए जिला शिक्षा पदाधिकारी, इन्द्र कुमार कर्ण की हुई नियुक्ति, मुजफ्फरपुर से हुआ तबादला
Buxar, Buxar | Jul 2, 2026 बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत बिहार शिक्षा सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में बक्सर को नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मिल गए हैं। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन्द्र कुमार कर्ण को बक्सर का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।