लोहरदगा: लोहरदगा के दो लोगों की खूंटी में निर्मम हत्या, तजना नदी किनारे मिले दोनों के शव,शादी की खुशियां मातम में बदली।
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बडागई गांव की रहने वाली नेहा कुमारी और उनके पड़ोसी अरुण कुमार राणा की हत्या कर शव खूंटी जिले के घाघरा गांव स्थित तजना नदी किनारे फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे दोनों के शव बरामद होने के बाद लोहरदगा सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।