कन्नौज: 25 टन तरबूज की खरीद में भुगतान विवाद के चलते क्रेता पक्ष को बनाया बंधक, मामला दर्ज
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के रिजगिर गांव में तरबूज की खरीद करने आए व्यक्ति को बंधक बनाए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सदर कोतवाली में मामले से जुड़ा मुकदमा दर्ज किया गया है। जीतेंद्र द्विवेदी के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर पुलिस ने शकील अली निवासी रिजगिर पर रिपोर्ट दर्ज की है।