बक्सर: डीएम ने विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ डीआरसीसी भवन में बैठक की, निर्देश दिए
Buxar, Buxar | Mar 12, 2025 होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को ले बुधवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग किया गया. ब्रीफिंग जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में बुधवार को लगभग 2:00 बजे अपराह्न में किया गया. होलिका दहन 13 मार्च की रात्रि में, होली पर्व 14 एवं 15 मार्च 2025 को निर्धारित है.