देवबंद: पुलिस ने डंडों और सरियों से एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी घटना के बाद से फरार था
देवबंद थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस के अनुसार ग्राम डांकोवाली निवासी संदीप पुत्र नकली राम ने थाना देवबंद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने डंडा व सरियों से उस पर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।