सहजनवा: तिलौरा गाँव में अधिवक्ता उपेन्द्रधर दूबे के घर हुई चोरी का सहजनवा पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोरखपुर जनपद गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के तिलौरा गाँव में अधिवक्ता उपेन्द्रधर दूबे के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रार्थी ने बताया कि उनका परिवार सामान्यतः सप्ताह में गाँव स्थित मकान में रहता है, लेकिन 6 और 7 दिसंबर को चिकित्सा कारणों से लखनऊ में रहने के कारण वे घर नहीं जा सके थे।