चूरू: एसपी कार्यालय से अपहृत युवती को बरामद किया गया, 2 गिरफ्तार, 3 कमांडो निलंबित
Churu, Churu | May 27, 2026 एसपी कार्यालय के स्वागत कक्ष से अपहृत युवती को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि 25 मई को झाड़सर निवासी कृष्ण कुमार सुरक्षा की गुहार लगाने आए थे, तभी कुछ लोग युवती को जबरन ले गए।