झांसी: नारायण बाग में तेज रफ्तार फॉर्चूनर कार ने स्कूटी सवार 2 लोगों को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2025 शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायण बाग में शनिवार रात्रि एक अज्ञात फॉर्चूनर कार द्वारा स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।वही फॉर्चूनर टक्कर मारकर मौके से भाग निकली। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को ग्वालियर रिफर कर दिया। यह वीडियो रविवार की दुपहर 2 बजे सामने आया।