बांका: प्राथमिक विद्यालय देशड़ा में खेलते समय एक छात्र गिरकर हुआ जख्मी
Banka, Banka | May 27, 2026 बांका प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देशड़ा में खेलने के दौरान एक छात्र गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र का प्राथमिक उपचार बुधवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार देशदा गांव निवासी नितिन कुमार का पुत्र यशराज लंच के दौरान स्कूल परिसर में खेल रहा था।इस दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।