होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: आबकारी उप निरीक्षक ने इटारसी कार्यालय से चोरी हुई शराब के मामले में दी जानकारी
नर्मदापुरम में इटारसी आबकारी कार्यालय से चोरी हुई शराब के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक हेमंत चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि 30-31 मार्च की रात को कार्यालय से करीब 18 पेटी देशी-विदेशी मदिरा चोरी हो गई, जिसकी रिपोर्ट थाना इटारसी में दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को स्टाफ ने सूचना दी कि ऑफिस का गेट खुला हुआ और स्टाफ रूम का ताला टूटा हुआ मिला।