करछना: डीहा व रवनिका गंगा घाट पर अवैध बालू खनन की जानकारी पर खनन विभाग और पुलिस की टीम ने की छापेमारी
तहसील करछना क्षेत्र के डीहा रवनिका गंगा घाट पर बीते काफी दिनों से माफियाओं के द्वारा नदी की तेज धारा के बीच अवैध बालू खनन कर बेचा जा रहा है। मामले को लेकर कई बार स्थानी लोगों ने इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही थी। शनिवार को खनन विभाग व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी किया। खनन विभाग टीम आने की शुगबुगाह पर भाग निकले।