बेंगाबाद: बेंगाबाद में NH 14 हाइवे के किनारे बने दुकान को प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण मुक्त किया
बेंगाबाद में NH 14 हाइवे के किनारे बने दुकान को बेंगाबाद प्रशासन के द्वारा शुक्रवार 4 बजे बुलडोजर चला कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। बताया जा रहा है कि रोड के किनारे बने दुकान के दुकानदारों को तीन बार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो बेंगाबाद प्रशासन हरकत में आई और स्वयं बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त किया।