पानीपत: हरियाणा: ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, अनुकंपा नियुक्ति व त्यागपत्र में होंगे लागू
हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी कर्मचारियों से जुड़े मामलों-जैसे अनुकंपा नियुक्ति, त्यागपत्र, अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा तबादला या पोस्टिंग के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा क्षेत्रीय कार्यालयों को एक लेटर जारी किया गया है।