पानीपत: हरियाणा में ठंड और प्रदूषण बढ़ा: 11 शहरों में तापमान गिरा, 7 जिलों में जहरीली हवा से लोग बीमार
हरियाणा में ठंड का दौर शुरू हो चुका है। लगातार रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। एक सप्ताह पहले जहां 4 शहरों करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला रहा था वहीं अब 11 शहर ऐसे हैं, जहां तापमान लगातार गिर रहा है।