उचकागांव: त्रिलोकपुर में पोखरा में डूबने से छह वर्षीय छात्र की मौत, मचा कोहराम
उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर उत्तर टोला के एक छह वर्षीय छात्र की घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर राजापुर चंवर स्थित मोहबतिया पोखरा में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की संध्या की है। बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर उत्तर टोला निवासी अरविंद कुमार सिंह का छह वर्षीय इकलौता बेटा अभिनंदन कुमार मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा खास खाड़ी प