मुरैना नगर: यातायात पुलिस ने हाईवे 44 सहित कई स्थानों पर सड़क सुरक्षा के लिए लगाए रिफ्लेक्टर
मुरैना शहर में सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है।जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई जगह रिफ्लेक्टर लगाने का काम किया गया है ।शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जगह जगह रिफ्लेक्टर लगाने का काम किया जा रहा है।