रविवार सुबह 12 बजे सारणी नगरपालिका अध्यक्ष ने पाथाखेड़ा बस स्टैंड पर स्थित संत शिरोमणि, समाज सुधारक एवं दर्शनशास्त्री गुरु रविदास जी की पावन जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त नगरवासियों को गुरु रविदास जी की जन्म जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं