रायबरेली: भाजपा जिला कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी का जन्म शताब्दी समारोह
भारत रत्न कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी कार्यक्रम 25 दिसंबर बुधवार दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन मे मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला चुनाव अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री मौजूद रहे। अटल जी के जीवन चरित्र एवं उनके कार्यकाल पर मौजूद पदाधिकारियो ने प्रकाश डाला।