कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की दो स्कूटी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 16, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी के दो स्कूटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार देर रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति के बिना कागजात के स्कूटी के साथ पकड़ा गया। जिसने स्वीकार किया कि यह स्कूटी चोरी का है।