हरसूद: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोरीसराय में स्वास्थ्य सुविधाओं का गुणवत्ता मूल्यांकन टीम ने किया आंकलन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा शुक्रवार को विकासखंड हरसूद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोरीसराय में स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअल रूप से मूल्यांकन किया गया। नेशनल डॉ नुरूस सबा एवं श्रीमती अंतरा झा ने स्वास्थ्य सेवाओं का वर्चुअली मूल्यांकन किया।