बेरो: बेड़ो प्रखंड के नरकोपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
Bero, Ranchi | Apr 10, 2024 रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर नरकोपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा पर्व हमें प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सभी पर्व मनाने की अपील किया।