खंडवा: मुरम माफियाओं ने पटवारी पर चढ़ाया ट्रैक्टर, अवैध उत्खनन करते पकड़े गए आरोपी
खंडवा तहसील के जावर सर्किल स्थित ग्राम भकराडा में मुरम के अवैध उत्खनन का बड़ा मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर हल्का पटवारी मयंक फुलेरिया मौके पर जांच के लिए पहुंचे, जहां शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मुरम निकाली जा रही थी। आरोपी पास के मुर्गी केंद्र तक मुरम पहुंचा रहे थे। मौके पर एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर मिले।