चित्तौड़गढ़। भारतीय सिंधु सभा राजस्थान प्रन्यास द्वारा सिंधी भाषा व संस्कृति के उत्थान के लिए निकाली गई सिंधु गौरव यात्रा गुरुवार शाम चित्तौड़गढ़ पहुंची। पूज्य सिंधी पंचायत व झुलेलाल युवा सेवा समिति ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सिंधु कम्युनिटी हॉल में संगोष्ठी हुई।